सरायपाली: भाजपा युवा मोर्चा एवं राम भक्तों के द्वारा फूंका ग... - CG Sandesh

सरायपाली: भाजपा युवा मोर्चा एवं राम भक्तों के द्वारा फूंका गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मोहम्मद अकबर का पुतला

युधिष्ठिर बरिहा, सरायपाली: भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर के निर्देशानुसार युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन पाढी (सोनू) के नेतृत्व में गूरूवार की शाम भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने छ. ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कैबिनेट मिनिस्टर अकबर का पुतला जयस्थंभ चौक में फूंक डाला।

हिंदुत्व और श्रीराम भक्ति का प्रतीक बन चुके भाजपाइयों ने कहा कि कवर्धा में हिंदुत्व का अपमान किया जा रहा है, जय श्रीराम और ओम लिखे हुए झंडों को उखाड़ा जा रहा है। वहीं हिंदू भाइयों के साथ मारपीट भी की जा रही है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ शासन के इशारे पर हिंदू भाइयों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज भी की जा रही है। इस तालिबानी प्रवृत्ति का मुखर विरोध करते हुए युवा मोर्चा ने पूरे शहर में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की। वहीं गगनभेदी नारों के साथ कहा कि भूपेश बघेल डरता है पुलिस को आगे करता है, अकबर तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष गंगाराम पटेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश पटेल, जिला विशेष आमन्त्रित सदस्य योगेश शर्मा , सांसद प्रतिनिधि आशीष सेन, सोमू, आयुष साहू, किशन सोनी, धनुनजय यादव, यशवंत यादव, नवीन, मुरली वैष्णव, आशुतोष शर्मा, आदित्य मोहन पंडा, हिमांशु, आकाश दास उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें