बसना: हर्षोल्लास के साथ सरसिंवा में मनाई अग्रसेन जयंती, प्रत... - CG Sandesh

बसना: हर्षोल्लास के साथ सरसिंवा में मनाई अग्रसेन जयंती, प्रतिभाओं का किया सम्मान

बाजे-गाजे के साथ सरसिंवा नगर में सम्पत अग्रवाल का हुआ भव्य स्वागत...

सरसिंवा में भी होगा नीलांचल सेवा समिति का गठन

सरसिंवा/बसना। महाराजा अग्रसेन की 5145 वीं जयंती के अवसर पर सरसिंवा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल का नगर आगमन होते ही आतिशबाजी, ढोल नगाड़े एवं फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। अग्रवाल के आतिथ्य में महाआरती का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद समाज के सैकड़ों महिला-पुरूषों के द्वारा अग्रसेन महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई। मारवाड़ी युवा मंच ने सम्पत का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया.

अग्रवाल ने सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। वहीं महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों के अनुसरण करने की बात कही. श्री अग्रसेन महाराज नगर में आने वाले हर नए परिवार को नगर में रहने वाले हर परिवार की तरफ से एक ईट और एक रुपया देने के लिए कहा। श्री अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलकर सभी समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने का संकल्प लें साथ ही समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव का वातावरण बनाएं। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिभागियों का सम्मान किया गया. आयोजक समिति ने श्री सम्पत अग्रवाल का प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में वीरेंद्र नायक सेक्टर प्रभारी सिंघनपुर, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, श्री सोहन लाल, केदार नाथ अग्रवाल, विनय केडिया, संभू अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, कपुरचंद अग्रवाल उपस्थित रहे।

वहीं मारवाड़ी युवा मंच से कमल जालान, राजा अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, राहुल केडिया, दीपक अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अनुराग खंडेलवाल एवं मोहन साव उपस्थित रहे।

मारवाड़ी महिला समिति से अनीता जलान, अनीता अग्रवाल, राधा केडिया, रश्मि अग्रवाल, रेखा खंडेलवाल, शांति केडिया एवं सावित्री समेत अग्र समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें