बसना : यातायात के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियाँ, सड़कों पर खड़े हैं वाहन, दुर्घटना से मौत का भय !
नगर पंचायत बसना अंतर्गत यातायात के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है, नवरात्रि में भारी भीड़ के बीच कई भारी वाहन नगर के भीतर तेज रफ्तार में गतिशील हैं जिसके चलते लोगों में दुर्घटना का भय है.
गौरतलब है कि कुछ दिन बसना थाना में शांति समिति की बैठक रखी गई थी, जहाँ शायद नवरात्रि में भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर कोई बात नहीं हुई. जिसके चलते यातायात के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है. आने जाने वाले लोगों को दुर्घटना से मौत का भय है. शायद अब बसना के विकास के लिए आस-पास के गाँव को जोड़कर नगरपालिका बनाने का समय आ चूका है जिसके बाद ही बसना का किसी तरह से विकास संभव हो पायेगा.
नवरात्रि और तैव्हारों का सीजन है, साथ ही स्कूल भी खुल चुके है. ऐसे समय में आम लोगों की भीड़ स्वाभाविक है, साथ ही भारी वाहन, तेज रफ्तार वाहन, सड़कों पर खड़े वाहन के होने से ना केवल आम लोग बल्कि स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी दुर्घटना का भय है, और बड़े हादसे से जान भी जा सकती है.
नगर में जगदीशपुर रोड, पदमपुर रोड, सरायपाली रोड और रायपुर रोड सबका एक जैसा हाल है, हालाकि गड्ढ़े केवल जगदीशपुर रोड में नहीं है, लेकिन इन मार्गों से गुजरने वाले शासकीय कन्या शाला, हाई स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकार स्कूल पहुंचना पड़ता है.
कई बार लोग सड़कों में ही गाड़ी रखकर सामन खाली करने लग जाते हैं, ऐसे में सड़कों पर चलने की भी जगह नहीं होती, इसी बीच नवसिखिये, तेज रफ्तार लापरवाह चालक दुर्घटना का भय उत्त्पन्न करते हैं, जिससे मौत का खतरा रहता है. लेकिन इनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
पुलिस नहीं कर पा रही कार्रवाई, लोगों की जिंदगी का सौदा !
नवरात्रि के पहले ही दिन से बसना नगर में पुलिस की पेट्रोलिंग कई गुना बढ़ चुकी है, लागातार पुलिस सायरन बजा-बजाकर नगर के सभी तरफ पेट्रोलिंग कर रही है, लेकिन सायरन और पुलिस का खौफ यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों में बिल्कूल भी नहीं है.