बसना  :  रोड किनारे क्षत-विक्षत  हालत में मिला महिला का शव. - CG Sandesh

बसना : रोड किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला महिला का शव.

बसना थाना अंतर्गत बसना बाईपास एनएच 53 के पास रोड किनारे क्षत विक्षत  हालत में मिला महिला का शव जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सत्यनारायण साहू ने पुलिस को बताया कि 07 अक्टूबर 2021 के शाम पेट्रोलिंग पर सांकरा की ओर गये हुए थे और करीब 07.00 बजे करीब बसना पहुंचे । पेट्रोलिंग के दौरान पेट्रोलिंग करते सुबह करीब 05.00 बजे बसना बाईपास एनएच 53 के पास पहुंचे तो पता चला कि एक अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव रोड किनारे पडा हुआ है जिसके पास एनएच 53 बसना से रायपुर जाने वाली बाईपास रोड के पास जाकर देखे तो एक अज्ञात मृतिका का शव क्षत विक्षत हालत में रोड में पडा हुआ है जिसका उम्र करीबन 60 से 65 साल है तथा अन्य आने जाने वाली वाहनो के पहियो से भी दबने से मृतिका का शव का टुकडा बिखरा पडा हुआ है मृतिका का शव पहचानने योग्य नहीं है । उक्त मृतिका की मृत्यु किसी अज्ञात वाहन के द्वारा अपने वाहन को तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से हुआ है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें