अग्रवाल नर्सिंग होम  बसना  में 24 घंटे में हुई रिकॉर्ड 20 सर... - CG Sandesh

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 24 घंटे में हुई रिकॉर्ड 20 सर्जरी.

अग्रवाल नर्सिंग होम  बसना क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने का प्रयास कर रहा हैं. आज क्षेत्र के लोगों को गंभीर से गंभीर बीमारियों के लिए महानगरों में बड़े अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ रहा. अग्रवाल नर्सिंग होम में सभी प्रकार की बीमारी का अत्याधुनिक तकनीक द्वारा किफायती दर में आयुष्मान व राशन कार्ड से नि:शुल्क इलाज़ किया जा रहा है.

इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में अंचल में आज तक की सबसे अधिक रिकॉर्ड सर्जरी की गई है. जानकारी के अनुसार अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में बीते 24 घंटे में 20 रिकॉर्ड ऑपरेशन हुए. जिसमे नवजात एवं बच्चों की सर्जरी, यूरो सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण सिजेरियन  ऑपरेशन पूरी तरह से नि:शुल्क राशन कार्ड के तहत किया गया.

आपको बता दें कि अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा ह्रदय रोग, किडनी रोग, कैंसर रोग, पेट एवं लीवर की बीमारी, मधुमेह रोग एवं अन्य बीमारियों पर परामर्श दिया जाता है. साथ ही ऑपरेशन हेतु भी उपलब्ध रहते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें