बसना : महिला की हत्या कर घर से 11 हजार रुपये की चोरी, पुलिस ... - CG Sandesh

बसना : महिला की हत्या कर घर से 11 हजार रुपये की चोरी, पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ दर्ज किया मामला.

10 अक्टूबर को सुबह 7 से करीब दोपहर 3 बजे के बीच बसना थाना अंतर्गत ग्राम अजगरखार में एक महिला की हत्या कर घर से 11 हजार रुपये की चोरी कर ली गई. मृतक महिला के पति पुलिस को इसकी सुचना दी है, मामले में पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 449, 382, 302 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

महिला के पति जगदीश ने पुलिस को बताया कि वह बालक आश्रम उड़ेला में रसोईया का काम करता था जो ग्राम मामाभाचा खोकसा में गांव के टीकम सिंह नायक के द्वारा चंदरपुर में मन्नत मांगकर बकरा दिया था. जिसे बनाने के लिये टीकम के साथ ग्राम खोखसा चला गया था. इस दौरान प्रार्थी की पत्नी सुंदरी बाई जो घर में अकेली थी.

इसके बाद प्रार्थी घर मे जब वापस 03-00 बजे घर आकर देखा तो उसकी पत्नी घर के किचन बरामदा में उबड़ी अवस्था में पड़ी थी जिसके सिर में चोंट का निशान था काफी खुन जमीन मे बहा था और घर के आल्मारी मे देखा तो करिबन 11000 रू. नहीं था.

प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी सुंदरी बाई को अज्ञात आरोपी द्वारा सिर में मारकर हत्या कर 11000 रू. को चोरी करके ले गया है. मामले में पुलिस ने मर्ग क्र-137/21 की जांच पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें