छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश को राज्यपाल अनुसुईया उइके ने न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी को आज राजभवन के दरबार हॉल में हाई कोर्ट, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इसके पूर्व गोस्वामी आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी की धर्मपत्नी डॉ. नीलाक्षी गोस्वामी सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह के प्रारंभ में प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा राष्ट्रपति के वारंट का वाचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं हाईकोर्ट के अधिवक्तागण उपस्थित थे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें