बसना : पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट क... - CG Sandesh

बसना : पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट काउन्टर मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम रसोडा में पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

छत्रमणी मेहेर ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर 2021 को बकरी बाजार बसना गया था कि सुबह 07.00 बजे वापस गांव रसोडा गया तो देखा कि जगदीश साहू के घर के सामने सहदेव मेहेर एवं उसकी पत्नि सिंधुलता उसकी मां कस्तुरी मेहेर को तुम लोग मेरे भाई अखिलेश मेहेर को जमीन में हिस्सा नहीं देने के लिए सिखा पढा रहे हो कहकर उसकी मां को गंदी गंदी गाली गलौच कर मारपीट कर रहे थे जिसे वह छुडाने गया तो उसे भी गंदी गंदी गाली गलोच कर सहदेव लोहे के पाईप से उसके सिर एवं बांए जांघ में मार दिया जिससे उसके सिर एवं बांए जांघ में चोंट लगा है । मारपीट से उसके मां के पैर में चोंट लगा है। सिंधु लता जाते जाते तुझे जान से मार कर रहूंगी कहकर धमकी दी है । घटना को अखिलेश मेहेर देखा सुना एवं बीच बचाव किया है ।

जबकि सिंधु मेहेर ने पुलिस को बतायी कि 12 अक्टूबर 2021 को वह एवं उसके पति सहदेव मेहेर घर पर थे कि सुबह 07-7.30 बजे करीब छत्रमणी मेहेर एवं नरेश मेहेर उसके घर के सामने आये और उन लोगो को पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर कि तहसील में रिपोर्ट करने जाते हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे जिसे सुनकर वे लोग घर से बाहर निकले और गाली गलौच करने से मना किये तो तुम लोगो को जमीन का कोई हिस्सा नहीं मिलेगा कहकर हांथ मुक्का से उसे एवं उसके पति को मारपीट करने लगे तथा नरेश लोहे के राड से उसके सिर में मार दिया तथा जान से मार देने की धमकी दिये हैं । मारपीट से उसका सिर में चोंट लगकर खुन निकला है तथा शरीर में चोंट लगा है, मारपीट से उसके पति के सिर में, दाहिने घुटने मे एवं शरीर मे चोंटे आई है । घटना को आप पास के लोग देखे सुने हैं एवं बीच बचाव किये हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें