बसना: प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने स्वयंसेवक कर रहे हैं ग्रामी... - CG Sandesh

बसना: प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने स्वयंसेवक कर रहे हैं ग्रामीणों को जागरूक

भंवरपुर: आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबंध नेहरू युवा केंद्र महासमुंद के जिला युवा अधिकारी अदनान पाल डॉ मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक महासमुंद के निर्देशानुसार ब्लॉक बसना के ग्राम पंचायत संतपाली रासेयो इकाई 318 शाबाउमावि भंवरपुर एनके दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी जेपीएस नेताम प्राचार्य करुणाकर उपाध्याय आईटी सेल जिला संयोजक महासमुंद हरिशंकर देवांगन केदारनाथ दीवान एनवाईवी के संयुक्त तत्वधान व मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत परिसर ठाकुर देव स्थल गांव गलियों सहित दुर्गा मंदिर परिसर के आसपास अन्यत्र बिखरे हुए प्लास्टिक कचरों 3 बोरी की सफाई की गई.

एनके दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी शाबाउमावि भंवरपुर ने ग्रामीण लोगों को प्लास्टिक कचरा से होने वाली पशुधन हानि के बारे में अवगत कराया व जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को क्या नुकसान होगा और जो प्लास्टिक कचरा है वह अन्यत्र न फेंक कर उचित कूड़ेदान मैं ही डालें इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही वहाँ उपस्थित भगवान प्रसाद सेठ ने भी प्लास्टिक कचरा हमारे लिए साथ ही अन्य प्रजातियों के लिए भी वह हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए कितना घातक हो सकता है इसके बारे में सविस्तार से जानकारी दी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश निषाद सरपंच शोभनराय उपसरपंच दिनेश चौहान रेखा चौहान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभावती भाई चैनसिंह राय गीताराम साहू अमृतलाल यादव विशेष रूप से श्रमदान देने वाले रासेयो स्वयंसेवक भेषकुमार राय प्रदीप चौहान गजेंद्र सिंह राय कुबेर श्रीवास मन्नूलाल जगत सूरज जगत चूड़ामणि राय कुशकुमार नायक युधिष्ठिर सोनी विष्णु भाई संदीप चौहान किशन राणा गिरधारी साहू मन्नूसिंह चौहान उत्तरा कुमार राय उमेश्वरी साहू तिरितबाई इत्यादि ग्रामीण जन भारी जनसंख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम से प्रसन्न होकर सुरेश निषाद सरपंच जी द्वारा सभी स्वयंसेवकों को पुरस्कार वितरण भी किया गया सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया । उक्त जानकारी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केदारनाथ दीवान ने दी है.


अन्य सम्बंधित खबरें