बसना : जय श्री राम के नारों की गूंज के साथ नगर में हुआ रावण ... - CG Sandesh

बसना : जय श्री राम के नारों की गूंज के साथ नगर में हुआ रावण दहन.

विजय दशमी के अवसर पर बसना नगर के बाजार पड़ाव में जय श्री राम के नारों की गूंज के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया. इस दौरान राम, लक्ष्मण और हनुमान का रूप लिए बालक पहुंचे और जय श्री राम के नारों के साथ रावण वध का मंचन किया गया.

कोरोना काल के चलते बीते वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम नहीं हो पाया था, साथ ही कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष भी सिटी ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम नहीं हुआ. लेकिन बसना के बाजार पड़ाव में रावण दहन का कार्यक्रम भव्य तरीके से किया गया. रावण वध कार्यक्रम के साथ नगर के लोगों में उत्साह था.

सुरक्षा के नजर बसना पुलिस की टीम भी मौजूद थी, आयोजक माँ दुर्गा उत्सव समिति, राष्ट्रीय बजरंग दल, ने सभी हिंदू दलों के सहयोग से रावण दहन भव्य कार्यक्रम के बाद अस्त्र शस्त्र की पूजा कर, सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान किया गया. और नृत्य का कार्यक्रम रखा गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य रमेश कर, श्याम किशोर झा, प्रेमसाय पटेल, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव और सौरभ अग्रवाल उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें