बसना : भंडारा में खाना खतम होने पर तीन लोगो ने की मारपीट, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम गणेशपुर में भंडारा में खाना खतम होने पर पर तीन लोगो ने की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुन्दरलाल नागेश ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर 2021 को गांव का मेहत्तर बिंझवार उसके खेत में महुआ झाड के पास भंडारा का व्यवस्था किया था जिसमें मुहल्ले वाले खाना खाने आये थे । वह खाना बांट रहा था । करीब 12.00 बजे खाना बांटते समय खाना खतम हो गया तो गांव के सियासिंग बिंझवार, देवराज सेठ एवं श्रीराम संवरा तुझे खाना नहीं बांटना आता है खाना खतम कर दिया कहके मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे जिसे मना करने पर श्रीराम संवरा उसके दोनो हांथ को पकड लिया एवं सियासिंग बिंझवार और देवराज सेठ उसे हांथ मुक्का एवं लाठी से मारपीट किया है मारपीट करने से उसके सिर, चेहरा, पसली एवं दाहिने जांच में चोंटे आई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.