बसना : हिन्दू युवा वाहिनी का सदस्यता अभियान का आज दूसरा दिन ... - CG Sandesh

बसना : हिन्दू युवा वाहिनी का सदस्यता अभियान का आज दूसरा दिन ग्राम खटखटी में हुआ गठन

आज दिनाक 18/10/2021 दिन सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी सदस्यता अभियान के दूसरे दिन में बसना विधानसभा अंतर्गत ग्राम खटखटी में राजेश कुलदीप हिन्दू युवा वाहिनी संगठन जिला महामंत्री जी के नेतृत्व में विधानसभा उपाध्यक्ष लिकेश साहू द्वारा ग्राम खटखटी में हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया गया। जिसमें संगठन का उद्देश्य के बारे में और संगठन कार्य की रूपरेखा बताया गया एवं हर गांव में संगठन खड़े करने और एकजुट संगठित रहने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही संगठन में ही शक्ति है इसका तात्पर्य बताया गया। 

जिसमें आज की बैठक में प्रमुख रूप से बसना परिक्षेत्र अध्यक्ष दिव्य किशोर पटेल ,बसना नगर अध्यक्ष अमन बेहरा ,बसना नगर उपाध्यक्ष धनुधर बंजारा , बरगांव के ग्राम अध्यक्ष दीपांशु साहू एवं खटखटी से बहुत से भाई उपस्थित रहे जिसमे सर्वसहमति से ग्राम अध्यक्ष शुभम पुरोहित, ग्राम उपाध्यक्ष अनमोल पुरोहित, महामंत्री अभिषेक पुरोहित, को हिंदू युवा वाहिनी का पदभार व दायित्व दिया गया है। साथ में खटखटी से विष्णु विशाल, करन भोई, सुनील मांझी ,खगेश साहू, अभेय सेठ,अर्पण पुरोहित,अनुराग पुरोहित, सत्यम पुरोहित एवं बहुत से भाई उपस्थित थे


अन्य सम्बंधित खबरें