शाहरुख खान के बेटे को मिलेगी बेल या जाएंगे जेल? इस पर फैसला ... - CG Sandesh

शाहरुख खान के बेटे को मिलेगी बेल या जाएंगे जेल? इस पर फैसला आज

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत आज यानी बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी। मामले में इससे पहले 14 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान जज वीवी पाटिल की कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने दशहरा और सप्ताहांत के चलते 20 अक्टूबर को आदेश सुनाने की घोषणा की थी।

आर्यन खान फिलहाल जेल में है बंद

शाहरुख के 23 वर्षीय बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई तट पर कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था। इसके बाद 7 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वह फिलहाल मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। आर्यन खान के साथ एजेंसी ने सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में विदेशी नागरिकों और कथित ड्रग तस्करों सहित कुल बीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें