बसना : सर्व हिन्दु समाज द्वारा इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया गया.
बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हमले के विरोध में बसना के शहीद वीर नारायण सिंह चौक में सर्व हिंदु समाज के द्वारा प्रदर्शन किया गया. बताया गया कि सुनियोजित तरीके से बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, लोगों की जानें ली जा रही है और उनकी संपत्ति को लूटा जा रहा है, वह मानवता पर हमला है.
दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश में 22 से ज्यादा जिलों में हिंसा की घटनाएं घट चुकी है, 150 से ज्यादा दुर्गा पांडाल अपवित्र कर तोड़ दिये, चाहे नोआखली का इस्कॉन मंदिर हो, ढाका का ढाकेश्वरी मन्दिर, बन्दरबन का लामा हरि मन्दिर, चांदपुर का श्रीराम कृष्ण मिशन आश्रम, चौमुहानी का रामठाकुर आश्रम, चौक बाजार जा करुणामयी काली मंदिर और क्युरिग्राम के साथ अन्य मन्दिर ऐसे यह सूची बहुत लंबी है. कितने ही घरों, दुकानों व धर्मस्थलों में हिंसा आगजनी, लूटपाट हुआ है, 10 से 12 हिंदू अपनी जान गंवा चुके ओर बांग्लादेश की सरकार आंख बंद करके बैठी है.
प्रदर्शन के दौरान सर्व हिन्दु समाज द्वारा इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया गया, और उसके विरोध में नारे लगाये गए.