छत्तीसगढ़ में शिक्षक के पद पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
दन्तेवाड़ा / जिले के चारो विकासखण्ड गीदम, दन्तेवाड़ा, कुआकोण्डा एवं कटेकल्याण के अन्तर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रधान अध्यापक (मा.शा.), शिक्षक (हिन्दी/संस्कृत, अंग्रेजी/कला, गणित, विज्ञान), प्रधान अध्यापक (प्रा.शा.), सहायक शिक्षक (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान), व्यायाम शिक्षक, एवं ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-02 सहायक ग्रेड-03 शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों की भर्ती होगी।
इच्छूक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 1 नवम्बर 2021 तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट www.dantewada.gov.in का अवलोकन कर सकते है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें