बसना : काटपत्ती नामक जुआ खेलते तीन पकडाए.
बसना पुलिस को 20 अक्टूबर 21 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भंवरपुर के रोहिदास के घर के सामने आमगली जगह पर कुछ जुआडीयान काटपत्ती नामक जुआ रूपये पैसे का दांव लगाकर खेल रहे है पुलिस की टीम घेराबंदी कर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे जुआडियों को पकडा, कुछ जुआडी पुलिस को देखकर भाग गये जुआडियों का नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. खगेश्वर पटेल पिता डमरूधर पटेल उम्र 61 साल, 2. रेशम लाल पिता रत्नमणी पटेल उम्र 49 साल, 3. मोतीराम मरकाम पिता पलटन मरकाम उम्र 60 साल साकिनान भंवरपुर थाना बसना को जुआ खेलते स्वीकार किया जाने पर फड एवं पास से कुल नगदी रकम 1080 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया ।
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें