आईटीबीपी और सीएएफ के 21 जवानों को हुआ फूड प्वाइजनिंग, सभी हॉ... - CG Sandesh

आईटीबीपी और सीएएफ के 21 जवानों को हुआ फूड प्वाइजनिंग, सभी हॉस्पिटल में भर्ती…

राजनांदगांव में तैनात आईटीबीपी और सीएएफ के 21 जवान फूड पायजनिंग के शिकार हो गए हैं. सभी बीमार जवानों को इलाज के लिए खैरागढ़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित मलैदा कैम्प में मध्यप्रदेश की हॉक फोर्स के साथ आईटीबीपी और सीएएफ के जवान तैनात हैं. जानकारी के अनुसार, परसों सर्चिंग पर जाने से पहले आईटीबीपी के जवानों ने नान-वेज खाना खाया था. इसके बाद वापस लौटने पर कल सुबह इन जवानों में से किसी के पेट दर्द, उल्टी और किसी को बुखार की शिकायत हुई, इसके बाद दवाई लिया. लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल पहुंचे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें