महासमुंद: जीपीएफ फाइनल पेमेंट के संबंध में प्रशिक्षण 27 अक्टूबर को
महासमुंद: वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री डी.पी. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि (जनरल प्रोविडेंट फंड) अंतिम भुगतान (फाइनल पेमेंट) ऑनलाईन प्रक्रिया शुरू होने के कारण ऑनलाईन फाइनल पेमेंट के संबंध में एक दिवसीय गूगल मीट में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि गूगल मीट प्रशिक्षण लिंक meet.google.com/gkf-jgkz-fbw है। उन्होंने जिले के समस्त शासकीय कार्यालय के आहरण संवितरण अधिकार (डीडीओ) एवं संबंधित ऑपरेटर या लिपिक इस लिंक के माध्यम से गूगल मीट में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का आग्रह किया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें