मुख्य्मंत्री भूपेश के सख्त आदेश के बाद , देर रात पुलिस ने कई हुक्का बारों में की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायपुर। मुख्य्मंत्री भूपेश के आदेश के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। देर रात पुलिस ने हुक्काबारों में छापामार कार्रवाई की है. जहाँ अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार से हुक्का पॉट सहित तम्बाकू पदार्थ बरामद किया गया है. यह कार्रवाई शहर के तेलीबांधा सहित खम्हारडीह थाना क्षेत्र में की गई है और करवाई अभी भी जारी है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र के Half n Half cafe,White Arth cafe मरीन ड्राइव, Ministry cafe वीआईपी रोड और खम्हारडीह थाना के SD cafe में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने बार से भारी मात्रा में हुक्का और तंबाकू बरामद किया है. वहीं पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए हुक्काबार के मैनेजर के खिलाफ COTPA act के तहत अपराध दर्ज किया है और मौके से कई हुक्का पॉट, फ्लेवर जब्त किये है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें