बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़... - CG Sandesh

बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

बेमेतरा। बेमेतरा में दुर्ग रोड में ग्राम राखी के पास जोरदार सड़क हादसा हो गया है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, तो सवार 9 अन्य लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में दाखिल किया गया है। हादसा देर रात की बताई जा रही है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा बेमेतरा—दुर्ग स्टेट हाइवे पर स्थित ग्राम राखी जोबा के पास की है। एक तीन पहिया वाहन में भिलाई के लोग सवार थे, दो विपरीत दिशा से एक कार आ रही थी और महासमुंद से जा जा रही थी। राखी के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद मची चीख—पुकार के चलते ग्रामीणजन एकत्र हुए और उन्होंने तत्काल 108 को मदद के लिए बुलाया।

इस हादसे में एक महिला गीताबाई और पुरुष रोहित दास की मौके पर मौत हो गई है, वहीं सामुदायिक केंद्र से प्राथमिक उपचार के ​बाद चार लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में देवकर पुलिस और साजा पुलिस घटनास्थल पहुंची

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें