बसना : 06 किलो गांजा के साथ 3 व्यक्ति गिरफ्तार.
बसना पुलिस को 23 अक्टूबर 21 को मुखबिर से सूचना मिली की तीन व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर के मधुबन एवं छात्तापठार की कच्ची रास्ते में एक प्लास्टिक की बोरी में मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान मधुबन छातापठार कच्ची रास्ते आंगनबाड़ी के पास बिना नंबर की काले कलर की पल्सर मोटरसाइकिल में तीन आदमी बैठे छातापठार की ओर जा रहे थे जिन्हें रोका गया बीच वाला व्यक्ति एक प्लास्टिक की बोरी रखा हुआ है जिन्हें गवाहों के समक्ष रोककर पूछताछ किया जो मोटरसाइकिल चलाने वाला अपना नाम हेतराम टण्डन एवं बीच में बैठा व्यक्ति बंशीलाल भारद्वाज व पीछे बैठा व्यक्ति गोरेलाल बारे निवासी साजापाली एवं छातापठार का बताए जिन्हें मुखबिर की सूचना से अवगत कराया पश्चात प्लास्टिक की बोरी में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया. आरोपीगण के कब्जे से 05 किलो 800 ग्राम जप्ती, 200 ग्राम सेम्पल कुल 06 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 60000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर बीना नम्बर पल्सर किमती 50000 रू. मे परिवहन करते पकड़े गये जिनके कब्जे से 01 नग मोगबाईल किमती 5000 रू. एवं नगदी 50 रू. जुमला किमती 115050 रू. को जप्त किया गया.
आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।