कबीरधाम की 1438 विधवा महिलाओं को दिवाली पर मिलेगा 5-5 हजार र... - CG Sandesh

कबीरधाम की 1438 विधवा महिलाओं को दिवाली पर मिलेगा 5-5 हजार रुपए की सहायता राशि…

कवर्धा। दीपावली के अवसर पर इस बार कबीरधाम की 1438 महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपयों की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि उनको अपने पालन पोषण में मदद हो सके. इस पैसे वे अपने त्योहार को अच्छे से मना सकें.

कवर्धा के विधायक और सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने मंत्री मद से यह स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की है. हिताग्राहियों की पहली सूची में 786 और दूसरी सूची में 652 महिलाओं के नाम हैं. कुल मिलाकर कबीरधाम की 1438 महिलाओं को सहायता राशि दी जाएगी.

कुल मिलाकार 1438 हितग्राहियों को यह राशि दीपावली के पहले मिल जाएगी. यह निर्देश इस लिए जारी किया गया है, ताकि संबंधित परिवार को त्याोहार के दाैरान आर्थिक सहायता मिल सके.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें