सोशल मीडिया पर विधायकों के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी,न्यूज... - CG Sandesh

सोशल मीडिया पर विधायकों के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी,न्यूज पोर्टल के मालिक समेत 2 गिरफ्तार…

रायपुर। सोशल मीडिया पर प्रदेश के विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कार्रवाई की गई है. सिविल लाइन पुलिस ने 2 पत्रकारों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार पत्रकारों में मधुकर दुबे और अवनीश पलिवार को गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ IPC की धारा 189, 384, 504, 505 (1) (B) और 506 के तहत कार्रवाई की गई है. मधुकर दुबे की पत्नी अर्चना दुबे को भी पूछताछ के लिए पुलिस थाने लेकर आई थी.

बता दें कि कल सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायकों और नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेसी विधायक थाने पहुंचे थे. सिविल लाइन थाने में कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह, विधायक कुलदीप जुनेजा समेत कई कांग्रेसी नेता शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे.

विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा था कि करीब 8:00 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के 54 विधायकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है. अपमानजनक शब्दों के साथ स्टिंग ऑपरेशन चलाने की बात की जा रही है. उस मैसेज में मुख्यमंत्री समेत सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा गया है. इसके बाद कार्रवाई की गई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें