news-details

बसना: 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर भाजपा ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

भाजपाईयों ने कोरोना वारियर्स चिकित्सकों का किया सम्मान

बसना: भारतीय जनता पार्टी मंडल बसना द्वारा देश मे 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण पूरे होने के उपलब्धि पे कोरोना वारियर्स डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स को स्थानीय सामुदायिक शासकीय केंद्र में जाकर साल श्रीफल अभिनय पत्र से सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि यह उपलब्धि भारत के लिए बहुत बड़ी है, इससे जहा आम लोग कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षित हुए हैं, वहीं सरकार के कोरोना वेक्सीनेशन अभियान को बल मिला। सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आकड़े से देश की पूरे विश्व में साख बड़ी है, वहीं हमारे हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इससे पूरे विश्व में कद और ऊंचा हुआ है। पूरा विश्व आज भारत के वैक्सीनेशन अभियान से सबक ले रहा है। इसके लिए वे स्वास्थ्य कर्मी बधाई के पात्र हैं।

भाजपा के पूर्व क्रेडा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि कोरोना का इलाज और बाद में इसके टीका का अविष्कार एक चुनौती थी जिसे देश के विज्ञानिकों और चिकित्सकों ने स्वीकार किया और सफल भी हुए। इन सबके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूती से खड़े रहे और संसाधनों की कमी नहीं होने दिए।कोरोना दौर में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने परिवारों से दूर रहते हुए लोगों की सेवा के लिए जो कार्य किए हैं उसे समाज कभी नहीं भूल सकता।
उक्त आयोजन में मंच संचालन अभिमन्यु जायसवाल एवं आभार व्यक्त अनिल अग्रवाल ने किया।

कोरोना वारियर्स सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व क्रेडा अध्यक्ष छ.ग शासन पुरन्दर मिश्रा,वरिष्ट भाजपा नेता सतीश अग्रवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,जिला कोषाध्यक्ष विकास वधवा,शासकीय स्वध्याय जिला प्रमुख दीपेश मिश्रा,भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिन्हा,प्रदीप ठाकुर, पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा,रणवीर सिंह छाबड़ा,नरेंद्र यादव,मुरारी अग्रवाल,नँद कुमार पटेल,टिकेलाल साव,मनोज अग्रवाल,संतोष यादव,भोजराज यादव,बीमओ डॉ जेपी प्रधान एवं चिकित्सक गण उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें