नाबालिग के किडनैपिंग मामले 7 गिरफ्तार,पुलिस ने चंद घंटों मे... - CG Sandesh

नाबालिग के किडनैपिंग मामले 7 गिरफ्तार,पुलिस ने चंद घंटों में ही हासिल की सफलता

बिलासपुर। आज सुबह ही अपहरण मामले पुलिस को बड़ी सफलता मिली चंद घंटों में ही पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को अपने गिरफ्त में ले लिया है। इस मामले में पुलिस 7 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं में से तीन आरोपी अपहृत लड़के के गांव के ही रहने वाले है। उनमें से एक ने ही बच्चे की माँ को फिरौती के लिए फोन कर 10 लाख मांगी थी। सभी अपहर्ताओं को अलग अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया हैं।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाना क्षेत्र के रामनगर रोड टिकरीपारा वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले शशिकांत पांडेय का का 15 वर्षीय पुत्र सुबह 10 बजे ट्यूशन गया था। इसके बाद ट्यूशन से घर नहीं पहुँचा। काफी देर बाद भी जब बालक अपने घर नहीं पहुंचा तो बच्चे के पिता ने टीचर अरविंद तिवारी से सम्पर्क किया। तब टीचर ने बताया कि हिमालया वापस 11 बजे ही वापस चला गया है। बच्चे के पिता व परिजनों ने आस पास इसकी तलाश करने के बाद फिरौती के लिए फोन आने पर पुलिस को इसकी शाम 4 बजे सूचना दी।

सूचना मिलने पर तखतपुर टीआई ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक दीपक झा को दी। एसपी दीपक झा ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तुरन्त ही साइबर टीआई कलीम खान तख़तपुर टीआई मोहन भारद्वाज एसआई मनोज नायक व सागर पाठक के साथ अन्य पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर जांच शुरू की गई। 

सीसीटीवी भी चेक कर सुराग लगाने की कोशिश पुलिस ने की। साथ ही एसपी दीपक झा भी तखतपुर पहुँच कर पुलिस टीम के साथ समन्वय बना कर तलाश में जुट गए। पुलिस को इनपुट मिला कि फोन बच्चे के मूल गांव सेमरसल से आया है। पुलिस ने दबिश दे कर वहां से दो आरोपियो को उठाया। 

उनसे पूछताछ में पता चला की बच्चे को सकरी के पास सैदा गांव में सुने मकान में रखा गया हैं। पुलिस टीम वहां बाइक से पहुँची और बाइक दूर में खड़े कर मेड के पीछे जमीन में लोट कर छिपते छिपाते मकान तक पहुँच कर बच्चे और 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बच्चा भी सकुशल बरामद हो गया। साथ ही एक चाकू भी मिला।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें