राजनांदगाव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मिली  लाश..पु... - CG Sandesh

राजनांदगाव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मिली लाश..पुलिस जाँच में जुटी

राजनांदगांव/  जिले से बड़ी खबर सामने आई है. करमतरा गांव में मां ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद कर ख़ुदकुशी कर ली। वहीं पिता का शव भी फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मौत की वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक विवाद को कारण बता रही है। लालबाग पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। एक साथ चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करमतरा निवासी 32 वर्षीय डोमन लाल साहू ने अपने पुराने घर की बाड़ी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं डोमन की पत्नी 28 वर्षीय वेदिका साहू सहित दो बच्चों चार साल की काव्या और दो वर्षीय पीयूष की लाश घर के कुएं में मिली है। पुलिस ने बताया कि घर के सभी लोग खेत गए हुए थे। शाम को डोमन के माता-पिता और छोटा भाई व बहू खेत से घर लौटे।


हाथ-मुंह धोने के लिए जब कुए से पानी निकालने पहुंचे, तभी कुएं में दो वर्षीय पीयूष का शव दिखा। इसके बाद उसकी मां वेदिका और चार वर्षीय काव्या की लाश भी कुएं से बरामद हुई है। घरवाले डोमन को ढूंढते हुए अपने पुराने घर की ओर गए, जहां बाड़ी में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। 

घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि परिवार का मुखिया शराब का आदी था। घरेलू विवाद के चलते यह घटना घटी है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें