जशपुर पुलिस ने साठ किलो गाँजा समेत तीन को किया गिरफ़्तार - CG Sandesh

जशपुर पुलिस ने साठ किलो गाँजा समेत तीन को किया गिरफ़्तार

जशपुर / पुलिस ने करवाई करते हुए ज़िले के लावाकेरा से गाँजा तस्कर को पकड़ा है. इस गिरोह में एक महिला समेत तीन लोग शामिल हैं। ये सभी स्कोडा कार में सवार थे जिसमें साठ किलो के लगभग गाँजा बरामद हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार,लावाकेरा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान रात ढाई बजे के लगभग स्कोडा कार सवार रोके गए थे, वाहन से बड़ी मात्रा में गाँजा बरामद हुआ है, एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है . तस्करों के रुप में पहचाने गए तीनों के साथ एक किशोरी भी है.जिसकी आयु लगभग चौदह साल है। जिन्हें पकड़ा गया है उनमें मोहन लाल,राजन विश्वकर्मा और श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा शामिल हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें