अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब ने क्लर्क के 2789 पदों के लिए जारी किया नोटीफेकेशन, योग्य उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यहां क्लर्क, आईटी क्लर्क, अकाउंट क्लर्क के लिए 2789 पदों के लिए भर्तियां रिक्त है. पंजाब क्लर्क पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2021 को शुरू कर दी गई है. योग्य उम्मीदवारों को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा. यहां होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा. आईटी क्लर्क और लेखा क्लर्क पदों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 और 18 नवंबर 2021 रखी गई है.
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब में क्लर्क के 2374 पद, आईटी क्लर्क के 212 पद, अकाउंट्स क्लर्क के 203 पद, इस तरह कुल मिलाकर 2789 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. बात करें वेतन की तो अब तक की जानकारी के अनुसार लेवल 2 का वेतन 19900 से प्रारंभ हो सकता है.
क्लर्क के लिए कंप्यूटर साइंस में बीटेक या किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी इन कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट या मान्यता प्राप्त संस्थान या कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या संबंधित विषय में कोई अन्य डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ साथ 30 शब्द प्रति मिनट की गति से पंजाबी और अंग्रेजी टाइपिंग आना जरूरी है. रिटन एग्जाम एवं टाइपिंग टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
बात करें आवेदन शुल्क की तो सामान्य के लिए 1000रुपए, एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 250रुपए, भूतपूर्व सैनिक और आश्रित के लिए 200 रुपए, शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 500रुपए निर्धारित किया गया है.