महासमुंद: मिठाई दुकानों एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने-बेचने वालों पर कड़ी नजर, महासमुंद और बागबाहरा ब्लॉक के 29 खाद्य प्रतिष्ठानों के 80 खाद्य नमूनों की जाँच की गयी
कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले के सभी एसडीएम और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को ऐसे प्रतिष्ठानों जहां मिलावटी मिठाईयाॅ एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते है उनकी जाॅच एवं उन पर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। दीपावली त्यौहार पर जिले के मिठाई की दुकानों में मिलावटी मिठाईयाॅ व अन्य खाद्य पदार्थ बिकने के खतरें ज़्यादा बढ़ जाते है। इसी पर अंकुश लगाने लोगों की सेहत को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम और खाद्य एवं औषधि अधिकारियों को ऐसे मिलावटी मिठाईयाॅ एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते है उनकी जाॅच एवं निगरानी करने के निर्देश दिए। चलित प्रयोगशाला की टीम में श्रीमती नीलम ठाकुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्रीमती ज्योति भानु खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भूषण प्रताप सिंह तंवर व यवन कुमार सिंह के द्वारा 25 अक्टूबर को महासमुन्द ब्लॉक एवं बागबाहरा ब्लॉक के कुल 29 खाद्य प्रतिष्ठानों, खाद्य पदार्थों के नमूना की जाँच की गयी। अवमानक पाए गए खाद्य पदार्थों का मौके पर ही नष्ट कराने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम एवं अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री भागवत जायसवाल ने कहा कि मिलावट को लेकर आगे भी कार्रवाई जिले में लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मिलावट कर कोई किसी के जीवन से छेड़छाड़ न करें, यदि अगर मिलावट करते कोई पाया गया तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।