बसना : जी टीवी के द्वारा प्रसारित धारावाहिक में समाज के ख़िला... - CG Sandesh

बसना : जी टीवी के द्वारा प्रसारित धारावाहिक में समाज के ख़िलाफ अपशब्द, समाज प्रमुखों ने की एफ.आई.आर की मांग.

हेमंत वैष्णव. बसना छ ग सर्व आदिवासी समाज पंजी. क्र.4230 /08.04.2013 इकाई बसना के बैनर तले आरक्षी केंद्र बसना में जी टीवी के द्वारा प्रसारित धारावाहिक मीत बदलेगी दुनिया की रीत के कलाकार बबिता अलावत का किरदार निभा रही एक्ट्रेस सोनिका हांडा द्वारा "गोंड़ गंवार" जाति सूचक शब्द का प्रयोग अपशब्द के रूप में किया गया है. जो कि गोंड़ जनजाति आदिवासी के प्रति सार्वजनिक रूप से घृणा भाव प्रस्तुत किया गया है. जिस कारण उनके इस कृत्य में गोंड़ जनजाति समाज की भावनाएं आहत हुई है एवं आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है.

जिससे धारावाहिक के निर्माता, निर्देशक के विरुद्ध धारावाहिक का प्रसारण पर तत्काल प्रतिबंध लगाने एवं उनके ऊपर एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही करने हेतु छ ग सर्व आदिवासी समाज इकाई बसना के अध्यक्ष पांडव नाग, कार्यकारिणी सदस्य - मोनू सिंग जगत, परमानंद नागेश, ठाकुर सिंग सिदार, भुरू सिंग जगत, अहिवरन नाग, लाल कुमार पोर्ते, सुरेंद्र ठाकुर, धाजा राम नाग, जोहन सिदार, सुकालू राम जगत, अमीन सिंग जगत, महिला कार्यकारिणी सदस्य - नमिता ठाकुर, श्रीमती सुशीला मलिक, श्रीमती चन्द्रमती नेताम की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया.


अन्य सम्बंधित खबरें