महासमुंद :  जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर ... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठन एवं प्रतिनिधियों से चर्चा की

क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष पटेल ने जिले में चल रहे डाटा ऑनलाईन पंजीयन कार्यों के प्रगति को सराहा

अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों के सर्वेक्षण का कार्य जिले में 01 सितम्बर 2021 से प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष श्री छबिलाल पटेल ने जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठन एवं प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव श्री बी.सी. साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक में  पटेल को अधिकारियों ने बताया कि ज़िले में किए जा रहे अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का डाटा के कार्य के बारे में बताया गया। जिसमें नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार कुल लक्ष्य 05 लाख 95 हजार 248 है। जिसके विरूद्ध 05 लाख 80 हजार 684 आवेदन प्राप्त हुए है जो कि लक्ष्य के विरूद्ध 97.55 प्रतिशत है। इसी प्रकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों के सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण तथा नगरीय निकायों के अंतर्गत कुल लक्ष्य 34 हजार 756 है। जिसके विरुद्ध 18 हजार 936 आवेदन प्राप्त किए गए है। जो कि लक्ष्य के विरूद्ध 54.48 प्रतिशत है। अधिकारियों ने चल रही ऑनलाईन, पंजीयन करने एवं उससे संबंधित अन्य जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी। 

अध्यक्ष  पटेल ने किए जा रहे कार्यों और डाटा ऑनलाईन पंजीयन प्रगति की सराहना की। आयोग के सचिव  बी.सी. साहू ने सर्वे कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जिले में सर्वे कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इस कारण महासमुन्द जिले में डाटा ऑनलाईन पंजीयन की प्रगति अन्य जिलों की अपेक्षा काफी अधिक है, उन्होंने इसके लिए जिले के अधिकारियों को बधाई दी। छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के आयोग अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण इलाक़ों और नगरीय निकायांे में विभिन्न प्रचार माध्यम से इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल,  बसन्त सिन्हा,  दाऊलाल चन्द्राकर,  राजू यादव,  पवन पटेल,  द्वारिका पटेल,  गेसमोती पटेल,  ईश्वर सिन्हा,  धरमदास साहू,  टेकराम सेन,  खोरीलाल पटेल,  विपिन शर्मा,  जयराम पटेल सहित डिप्टी कलेक्टर  नेहा कपूर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में  पटेल ने अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का डाटा ऑनलाईन, पंजीयन करने एवं उससे संबंधित अन्य जानकारी विस्तारपूर्वक दी और जिले में चल रहे डाटा ऑनलाईन पंजीयन कार्यों के प्रगति की सराहना की। इस दौरान आयोग के सचिव श्री बी.सी. साहू ने सर्वे कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जिले में सर्वे कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इस कारण महासमुन्द जिले में डाटा ऑनलाईन पंजीयन की प्रगति अन्य जिलों की अपेक्षा काफी अधिक है, उन्होंने इसके लिए जिले के अधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, बसन्त सिन्हा, दाऊलाल चन्द्राकर, राजू यादव, पवन पटेल, द्वारिका पटेल, गेसमोती पटेल, ईश्वर सिन्हा, धरमदास साहू, टेकराम सेन, खोरीलाल पटेल, विपिन शर्मा, जयराम पटेल सहित अन्य अधिकारीगण  उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें