बसना : D.C.B. बैंक खरोरा पर जालसाजी और धोखाधड़ी  करने का आरोप... - CG Sandesh

बसना : D.C.B. बैंक खरोरा पर जालसाजी और धोखाधड़ी करने का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बरोली के एक निवासी ने D.C.B. बैंक के ख़िलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है, मामले की जाँच पुलिस कर रही है.

संतोष कुमार साव ने बताया कि D.C.B. बैंक के खिलाफ 20 सितम्बर 2021 को उसने FIR  करने आवेदन प्रस्तुत किया था. संतोष का आरोप है कि बैंक ने उसके साथ 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर लूट लिया है.

संतोष कुमार साव ने बताया कि उन्होंने मितान ट्रेक्टर्स भठोरी से कृषि काम हेतु 380 मॉडल आयशर टेक्टर CG06 GL 7977 21 जून 2021 को 5 लाख 97 हजार रुपये में सौदा किया था. जिसका नगद 1,75,039 रुपये दिया था और बचे 4,21,961 रुपये DCB  बैंक फाइनेंस होना था, परन्तु बैंक ने 50 हजार रुपये अधिक फाइनेंस किया. इस बात की जानकारी संतोष कुमार साव तब हुई जब उसने DCB  बैंक खरोरा से डिटेल निकाला.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें