बसना : महिलाओ से 2 लाख लूटकर भागे अज्ञात आरोपी.. - CG Sandesh

बसना : महिलाओ से 2 लाख लूटकर भागे अज्ञात आरोपी..

बसना थाना अंतर्गत जनपद परिसर के सामने महिलाओ से 2 लाख लूटकर भागे दो अज्ञात आरोपी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हिना बेगम ने पुलिस को बतायी कि गरीब नवाज स्व0 सहायता समुह अरेकेल का अध्यक्ष है । वे लोग स्व0 सहायता समुह में 10 महिला है । 27 अक्टूबर 2021 को स्व0 सहायता समुह का लोन 02 लाख रूपये निकालने के लिए पंजाब नेशनल बैंक बसना वह, सचिव फरिदा बेगम, लेखापाल खुर्शीदा बानो के साथ गये थे । लगभग 15.00 बजे पंजाब नेशनल बैंक से 2,00,000/- दो लाख रूपये लोन का निकाले जिसमें 500/- रूपये का 3 बंडल कुल 1,50,000/ - रूपये एवं 100 रूपये का 5 बंडल कुल 50,000/- रूपये जुमला 2,00,000/- रूपये को एक सफेद कलर के थैला में रखकर वह, खुर्शीदा बानो पैदल अरेकेल जा रहे थे जनपद पंचायत परिसर में कलेवा सेंटर में पानी पीकर बाहर निकले ही थे कि सामने ठेला के पास अरेकेल रोड तरफ से 2 व्यक्ति मोटर सायकल में आये उसके हाथ में पैसा रखे थैला को पिछे बैठे व्यक्ति झपट्टा मारकर लूट कर बाईक मे भागे वह पिछा करते जनपद चौक तक गई बाईक चलाने वाला व्यक्ति एवं पिछे बैठा व्यक्ति काला शर्ट, काला पैंट पहने थे आगे बाईक चलाने वाला व्यक्ति हेलमेट लगाया था तथा पिछे बैठा व्यक्ति मुंह में स्कार्प बांधा हुआ था । वह बाईक का नंबर नही देख पाई । बाईक को तेज रफ्तार से चलाते हुए सांकरा हाईवे की ओर भाग गये । वह एक कार वाले से लिफ्ट लेकर भगतदेवरी तक जाकर देखी कहीं दिखाई नही दिया । घटना को उसके साथ में रही फरीदा बेगम तथा खुर्शीदा बानो देखे है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 392-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें