पिथौरा : मोटर सायकल एवं 50 हजार दहेज के रूप में मांग करने वा... - CG Sandesh

पिथौरा : मोटर सायकल एवं 50 हजार दहेज के रूप में मांग करने वाले पति एवं ससूर के खिलाफ मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम भिखापाली में मोटर सायकल एवं 50 हजार दहेज के रूप में मांग करने वाले पति एवं ससूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

लिलेश्वरी साहू ने पुलिस को बतायी कि उसका विवाह 26 अप्रैल 2021 को हिन्दु धर्म के अनुसार सामाजिक रिति रिवाज के केशो (केशव) पिता गोपाल साहू निवासी ग्राम- भीखापाली, थाना- तेन्दुकोना, जिला- महासमुन्द (छ.ग.) के साथ सम्पन्न हुआ है । विवाह के पश्चात् लगातार 2 माह तक ससुराल में रही है । उसकी शादी के बाद 15 दिन तक उसे ससुराल में ठीक ठाक रखें। उसके बाद उसे उसके पति केशो एवं ससूर गोपाल साहू दोनों ने मिलकर 50,000/- (अक्षरी पचास हजार रूपये) और मोटर सायकल लेकर आना कहकर प्रताणित करने लगे। उसके पिताजी 10 मई 2021 को उसे 1 मोबाईल दिये थे ताकि वह अपना दुख सुख व हाल चाल घरवालों को बता सकुँ। उसका पति उसे 50,000/- तथा मोटर सायकल लेकर आना कहकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करता था। शादी में मोटर सायकल और नगदी राशि देंगे कहकर शादी किये हो कहकर उसका ससूर प्रताणित करता है. 07 जुलाई 2021 को अपने मायके अमलीडीह उसके पिता जी के साथ आयी है उसका पति 08,09, एवं 10 जुलाई 2021 को लगातार 3 दिन उसके मायके अमलीडीह आया और तीनों दिन तक उसके माता, पिता से मोटर सायकल तथा 50,000/- रू. नगदी रकम दहेज के रूप में मांग करते हुए उससे गाली गलौच, लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट किया है। घटना के समय लोक लाज तथा ईज्जत बचाने के लिए वह थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है । उसके माता पिता अपनी हैसियत के अनुसार घर गृहस्थी चलाने के लिए सारा समान दिये हैं । उसका ससूर उसका मोबाईल को ले जाता था तथा उसे मोबाईल नहीं रखने देता था। वह उसके पति और ससूर के प्रताड़ना के कारण वापस ससुराल नहीं जाना चाहती है क्योंकि वहां उसके जान माल को खतरा है। उसके पति दहेज के नाम से गाली गलौच एवं मारपीट करता है । तथा उसके ससुर हमेशा तेरा बाप गरीब है हमें धोखा दिया है शादी में मोटर सायकल दूंगा कहा था और नहीं दिया कहकर हमेशा उससे झगड़ा करता था ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 498(A), 34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें