आन्दोलन कर रहे किसानों को ट्रक ने कुचला, 3 महिलाओं की मौत, क... - CG Sandesh

आन्दोलन कर रहे किसानों को ट्रक ने कुचला, 3 महिलाओं की मौत, कई की हालत गंभीर

हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसानों के आंदोलन में प्रदर्शन कर रहीं तीन महिलाओं की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक चालक ने किसानों के आंदोलन में शामिल महिलाओं पर ट्रक चढ़ाकर फरार हो गया. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत के साथ एक व्यक्ति घायल हो गया है.

इस हादसे में 3 बुजुर्ग महिलाओं की मौत (Death) हो गई और तीन की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक में डस्ट भरा था. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. किसान रोटेशन के तहत ये आंदोलनकारी महिला किसान अब वापस घर जा रही थींं. इन सभी को ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन जाना था. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि महिलाओं को कुचलने के बाद ट्रख चालक मौके से फरार हो गया था.

मृतक आंदोलनकारी किसान महिलाओं में छिंदर कौर पत्नी भान सिंह उम्र 60 साल, अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह उम्र 58 वर्ष, गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह उम्र करीब 60 वर्ष शामिल हैं। पंजाब के जिला मानसा के गांव खीवा दयालुवाला की निवासी ये महिलाएं झज्जर रोड फ्लाईओवर के निकट बाईपास पर रह रही थीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें