महासमुंद : वीणा यादव को एक बार फिर थाना सांकरा का प्रभार, 7 पुलिस अधिकारीयों का हुआ तबादला.
महासमुंद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आज आदेश जारी कर जिले में 7 पुलिस अधिकारीयों को इधर से उधर किया है. जिसमे दीपेश जायसवाल को, प्रभारी यातायात शाखा से थाना प्रभारी बागबाहरा बनाया गया है. वीणा यादव को बागबाहरा से सांकरा थाना का प्रभारी बनाया गया है. सूर्यकांत भारद्वाज को सांकरा थाना प्रभारी से यातायात शाखा प्रभारी बनाया गया है. गोपाल ध्रुवे को थाना प्रभारी तेंदुकोना से रक्षित केंद्र महासमुंद भेजा गया है. मल्लिका बैनर्जी को रक्षित केंद्र महासमुंद से तेंदुकोना थाना प्रभारी बनाया गया है.
इसी तरह सहायक उप निरिक्षक श्याम चरण ध्रुव को थाना पिथौरा से चौकी भंवरपुर भेजा गया है, जबकि विशाली राम ध्रुव को थाना बागबाहरा से थाना तेंदुकोना भेजा गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें