कल्याण कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल ने किया आत्महत्या, कैंपस म... - CG Sandesh

कल्याण कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल ने किया आत्महत्या, कैंपस में लगाई फांसी...

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर नंदिनी-अहिवारा से आ रही है। जहां शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने खुदकुशी कर ली। प्रभारी प्राचार्य का नाम भुवनेश्वर नायक है। जिसने कॉलेज के पुराने परिसर में फांसी लगाकर जिंदगी खत्म कर ली।

मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। फांसी क्यों लगाई, सुसाइड के पीछे वजह क्या है? इन सब कारणों की जांच करने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। कॉलेज के स्टाफ से पूछताछ शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि बीते 22 अक्टूबर को दुर्ग यूनिवर्सिटी की कुलपति का दौरा कॉलेज में हुआ था। तब कई खामियों को लेकर प्रभारी प्राचार्य को सुनना भी पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? यह प्रमुख जांच का विषय है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें