सरायपाली: एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा की मान्यता समाप्त क... - CG Sandesh

सरायपाली: एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा की मान्यता समाप्त करने डीईओ ने की अनुशंसा

महासमुन्द: सरायपाली ब्लाक के अर्जुंडा में संचालित एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल की मान्यता समाप्त करने की जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुशंसा की है. जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द ने लगभग एक महीने पहले संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर को पत्र लिखा था.

स्कूल में अनियमितता और मनमानी फीस की शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली द्वारा जांच कर बिंदुवार भेजा गया था. प्रतिवेदन डीईओ महासमुंद की अनुशंसा के बाद संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से सीधे पत्र जारी कर स्कूल से जवाब मांगा गया है.

एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा के विरूद्ध कार्यालय को भी लगातार शिकायते प्राप्त हो रही थी. बार-बार समझाईश देने के बाद भी विद्यालय प्रबंधन सुधार नही कर रहा है जो विद्यालय प्रबंधन के मनमानी पूर्ण रवैये का प्रदर्शित करता है। कार्यालय द्वारा एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा,विकासखण्ड सरायपाली की मान्यता समाप्त करने की अनुशंसा की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें