बसना : बडेटेमरी से 08 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : बडेटेमरी से 08 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस को 28 अक्टूबर 2021 को मुखबीर के सूचना पर ग्राम बडेटेमरी से आरोपी छत्तरसाय उर्फ बरडिहा पिता गोकुल यादव उम्र 57 वर्ष साकिन बडेटेमरी थाना बसना के कब्जे से एक बडा झिल्ली के अंदर 40 का छोटे छोटे झिल्लीयों में भरा हुआ प्रत्येक झिल्ली में भरा हुआ कुल 08 लिटर महुआ शराब किमती 1600 रूपये को जप्त किया गया.

बसना : 7 लीटर अंग्रेजी/देशी प्लेन शराब जप्त.

बसना पुलिस को 28 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की बसना सरायपाली रोड मोह0 हमीद खान नामक व्यक्ति अपने पान दुकान में अवैध शराब बिक्री कर रहा है पुलिस स्टाफ मोह0 हमीद खान के पान दुकान के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे नाम पता पूछने पर अपना नाम मोह0 हमीद खान पिता स्व0 तपर्जुन नवाज खान उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर 08 बसना थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला में 26 पौवा सफेद प्लेन देशी शराब प्रत्येक पौवा में 180 एम एल भरी कुल 4.680 लीटर कीमती 2080/- रूपये 02. एक सफेद प्लास्टिक थैला में 14 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब प्रत्येक पौवा में 180 एम एल भरी हुई सील बंद कुल 2.520 लीटर कीमती 1680/- रूपये कुल जुमला शराब 7.200 लीटर शराब कुल कीमती 3760/- रूपये 03. शराब बिक्री का नगदी रकम 2590/- रूपये को जप्त किया गया ।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें