पीएससी 2020 के परिणाम घोषित, महासमुंद की आकांक्षा नायक को 12वां रैंक
छत्तीसगढ़ पीएससी 2020 के फाइनल रिजल्ट जारी हो गए हैं। जिनमें कुल 174 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आस्था बोरकर ने टॉप किया है। टॉप 10 में चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं आकाश शुक्ला दूसरे स्थान पर हैं और शिल्पा देवांगन तीसरे नंबर पर हैं। इसी तरह चौथे नंबर पर निशा कोशले, पांचवे नंबर पर आशुतोष कुमार देवांगन, छठवें नंबर पर नितिन तिवारी, सातवें नंबर पर अमित श्रीवास्तव, आठवें नंबर पर पीयूष तिवारी, 9 वें नंबर पर विकास कुमार चौधरी और दसवें नंबर पर आकाश गुप्ता हैं।
वहीं महासमुंद की आकांक्षा नायक को psc में 12वां रैंक मिला है। आकांक्षा नायक के पिता उमाशंकर नायक पूर्व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, भूमि विकास बैंक में रह चुके हैं, उनकी माता श्रीमती सरोज नायक जो कि समाज सेविका हैं, इससे पूर्व - 2019 PSC RANK- 33 (उप पुलिस अधीक्षक) में इनका चयन हुआ था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें