सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 नवम्बर से - CG Sandesh

सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 नवम्बर से

दन्तेवाड़ा: विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, जगदलपुर बस्तर संभाग द्वारा संभाग के अन्तर्गत दंतेवाड़ा जिले के स्थानीय निवासियों से जिले के विभिन्न विभागों मे जिला संवर्ग के तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक को छोड़कर) के सहायक ग्रेड-03, एवं चतुर्थ श्रेणी के भृत्य के रिक्त पदों की भर्ती किया जाना है। रिक्त पदों का विवरण-राजस्व विभाग, जिला कोषालय खाद्य विभाग आदिवासी विकास विभाग, जिला निर्वाचन कार्यालय शिक्षा विभाग पशु चिकित्सा विभाग में रिक्त सहायक ग्रेड-03 के 19 पद एवं भृत्य के 119 पदों पर भर्ती किया जाना है।

रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दतेवाड़ा जिले के ही पात्र व इच्छुक स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर आमंत्रित हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक व अंतिम तिथि 01 नवम्बर से  23 नवम्बर 2021 तक है।

 संपूर्ण विवरण विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड जगदलपुर, बस्तर वेबसाइट www.jssbbastar.cgstate.gov.in कार्यालय कलेक्टर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के वेबसाईट www.dantewada.nic.in एवं सूचना पटल पर भी उपलब्ध है। आवेदक द्वारा दिनांक 01 नवम्बर 2021 से. ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे। पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से प्रेषित आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें