बसना : ग्राम बिछिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई... - CG Sandesh

बसना : ग्राम बिछिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, मामला पहुंचा थाने.

बसना थाना के ग्राम बिछिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने पर काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

शिकायतकर्ता यमुना प्रधान ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर 2021 के दोपहर करीब 03.00 बजे वह अपने बोर से नहाकर घर वापस आ रही थी, उसी समय बीच गली में पीपल पेड के पास गांव के ही देवेन्द्र गढतिया,  भक्तचरण गढतिया,  चिंकू गढतिया, पंकजनी गढतिया उसे जमीन संबंधी बात को लेकर मां बहन की बुरी बुरी गांलियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जिसे मारपीट करता देख यमुना की सास अहिल्या प्रधान छुडाने आई तो उसे भी पंकजनी प्रधान ने हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिसे उन्हें चोट आई.

यमुना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों देवेन्द्र गढतिया, भक्तचरण गढतिया, चिंकू गढतिया और पंकजनी गढतिया पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकी पंकजनी गढतिया ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर 2021 के दोपहर करीब 03.00 बजे वह अपने घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बाड़ी में खड़ी थी, उसी समय गांव के ही भरत प्रधान, गोपाल प्रधान, गोस्वामी प्रधान जमीन संबंधी बात को लेकर उसे मां बहन की बुरी बुरी गांलियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जिसे मारपीट करता देख खीरसागर गढतिया बीच बचाव करने आया तो जमुना प्रधान बाल्टी से खीरसागर गढतिया मारपीट किया. मारपीट करने से पंकजनी के पीठ, सिर में चोट लगी है एवं खीरसागर गढतिया को बांये हाथ की कोहनी एवं बांये आंख के नीचे चोंट लगी है.

पंकजनी ने बताया कि इसके बाद वे रिपोर्ट के लिए थाना जा रहे थे तो आरोपीगण रास्ता रोककर खडे हो गये थे तब डायल 112 को फोन कर थाना आये है.

पंकजनी की शिकायत पर पुलिस ने भरत प्रधान, गोपाल प्रधान, गोस्वामी प्रधान और  जमुना प्रधान के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें