बसना : ट्रक चालक का विपरीत दिशा में वाहन चलाना मोटरसायकल चाल... - CG Sandesh

बसना : ट्रक चालक का विपरीत दिशा में वाहन चलाना मोटरसायकल चालक को पड़ा भारी, दुर्घटना के बाद से चलने में हुआ असमर्थ

बसना थाना अंतर्गत फोरलेन की सड़कों में अब भी विपरीत दिशा में वाहन का आवागमन हो रहा है, जिससे लोगों की जाना को आये दिन खतरा रहता है. और हादसे होते रहते है.

इसी लापरवाही का नतीजा भुगतना पड़ा है बंसुला निवासी जयदेव महिलांगे को, जिसे 1 जून को पौंसरा एवं तिवारी ढाबा के बीच पुलिया पर गलत साईड से जा रहे ट्रक क्रमांक CG 04 JB 8884  के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे जयदेव महिलांगे को गंभीर चोट आई. और  दुर्घटना के समय से आज पर्यंत तक इलाज कराने पर भी वह अब चलने असमर्थ है.

जयदेव महिलांगे जो कि मजदूरी का कार्य करता था, 1 जून 2021 को अपने मो0सा0 क्रमांक CG 18 K 7245  में अपने ससूराल सरसींवा से सरायपाली होते हुए बसना आ रहा था. इसी दौरान करीबन 12.00 बजे दिन पौंसरा एवं तिवारी ढाबा के बीच पुलिया के आगे  बसना से सरायपाली की ओर गलत साईड से जा रहे ट्रक क्रमांक CG 04 JB 8884 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके दाहिने पैर में काफी गंभीर चोट लगा एवं मो0सा0 भी क्षतिग्रस्त हो गया.

इसके बाद जयदेव को 108 वाहन से शासकीय अस्पताल बसना लाया गया जहां उसके पैर में अधिक मार लगने के कारण शासकीय अस्पताल बसना मे पर्याप्त उपचार ना होने का कारण उसे रिफर कर दिया गया.  और पैर टूटने से जयदेव आज तक वह चलने में असमर्थ है.

जयदेव ने बताया कि उक्त ट्रक बसना पूजा राईस मिल वाले राजेन्द्र अग्रवाल का है जिसका चालक के द्वारा उसे एक्सीडेंट किया गया. जयदेव अपने परिवार वालों का केंवल एक ही धेय था, जिसके उचित उपचार कराने से प्राथमिकी कराने में उसे विलंब हुआ.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 04 JB 8884 के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें