बसना: परिवार के बीच मारपीट, देवर पर लगा शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप, काउंटर केस
बसना थाना अंतर्गत ग्राम अखराभांटा में एक परिवार के बीच मारपीट का काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
उत्तराबाई खुंटे पति रजउ खुंटे उम्र 35 साल निवासी अखराभांटा ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर 2021 को रात्रि 09.30 बजे वह घर पर खाना दे रही थी उसी समय उसका देवर जगतराम खुंटे शराब के नशे में उसके घर के पास आकर उसके साथ गाली गलौच कर पत्थर से मारपीट किया. जिसपर आरोपी जगतराम खुंटे के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जगतराम खुंटे ने बताया कि उसका बड़ा भाई रजउ खुंटे, पिताजी बिसाहू खूंटे एक दूसरे के घर में खाना पिना करते है. 28 अक्टूबर 2021 के रात्रि करीबन 09-10 बजे उसके पिताजी, उसके भाई रजउ खुंटे के यहां खाना खाकर बैठा था. तब जगतराम खुंटे ने अपने पिताजी को बोला कि आप एक दो दिन मेरे यहां खाना खाते हो और एक दो दिन रजउ खुंटे के यहां खाना खाते हो, आप एक तरफ खाना खाया करो बोला. इतने में रजउ खुंटे एवं उसका लडका पुरनदास खुंटे आवेश मे आकर उसे मां बहन की बुरी बुरी गालियां देकर पुरनदास खुंटे हाथ में रखे ईंटा से हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. मारपीट होते देख जगतराम खुंटे की पत्नी बिमला बाई खुंटे छुडाने आई तो उसे भी उसके बडे भैय्या रजउ खुंटे बाल को पकडकर पीठ में हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिससे उन्हें चोट आई है.
मामले की शिकायत पर आरोपी रजउ खुंटे उम्र 41 साल और पुरनदास खुंटे पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर मामला दर्ज किया गया है.
मामले की शिकायत पर आरोपी रजउ खुंटे उम्र 41 साल और पुरनदास खुंटे पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर मामला दर्ज किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें