महासमुंद : पूर्व में हुए विवाद को लेकर चाचा का सर ईंट से फोड़ा.
महासमुंद थाना अंतर्गत महामाया मंदिर के पास पूर्व में हुए विवाद को लेकर भतीजे ने आपने चाचा से मारपीट गाली गलौच कर उसका सर ईंट से फोड़ दिया, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बुठाली यादव ने पुलिस को बताया कि जब वह मार्केट के तरफ से लौटकर घर गया तो उसका भतीजा सोनू यादव दो दिन पूर्व हुये विवाद को लेकर मॉ बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दिया वा हाथ मुक्का से मारा और वहीं पर पडे ईटा को पकड कर उसके सिर में जमकर मारा जिससे सर में चोट आकर खून बहने लगा.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू यादव के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें