गांव की महिला ने पुलिस पर लगाया कथित छेड़छाड़ का आरोप - CG Sandesh

गांव की महिला ने पुलिस पर लगाया कथित छेड़छाड़ का आरोप

राजनांदगाँव: मानपुर के नक्सल क्षेत्र के गांव की एक महिला ने जक्के पुलिस बेस कैम्प प्रभारी पर कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि महिला की ओर से अफसरों को लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। मानपुर के एएसपी और एसडीओपी समेत अन्य पुलिस अफसर मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसपी श्रवण ने बताया कि प्रभारी पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। फिलहाल लिखित शिकायत नहीं आई है।

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पीडि़त महिला ने मोबाइल गुम हो जाने की जक्के प्रभारी से शिकायत की थी। मोबाइल के प्रकरण को लेकर जक्के प्रभारी मोरध्वज प्रधान जांच कर रहे थे। इस मामले को लेकर बयान के लिए प्रभारी का पीडि़ता के घर आना-जाना हुआ। आरोप है कि प्रभारी ने बयान के दौरान ही महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ की। गांव में छेड़छाड़ की खबर जंगल में आग लगने की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने पूरे मामले को लेकर प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीण और जक्के प्रभारी के बीच बढ़ते विवाद के बाद मानपुर एसडीओपी हरीश पाटिल और थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें