खून से लथपथ हालत में मिली पूर्व महिला सरपंच की लाश, घटना के ... - CG Sandesh

खून से लथपथ हालत में मिली पूर्व महिला सरपंच की लाश, घटना के बाद से फरार है बड़ा बेटा.

कांकेर जिले के समीप ग्राम ढेलकाबोड में पूर्व महिला सरपंच की लाश मिली है, यह लाश पूरी तरह खून से लथपथ हालत में मिली है, वहीँ घटना के बाद से महिला का बड़ा बेटा फरार है, जिसके बाद पुलिस द्वारा  हत्या के पीछे बड़े बेटे के शामिल होने की आशंका जताई है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.

मृत महिला को ढेलकाबोड निवासी प्रमिला सोरी पूर्व सरपंच के रुप में पहचाना गया है. मौके पर मौजूद साक्ष्य महिला की हत्या के संकेत दे रहे हैं, मृतिका का बड़ा बेटा घटना के बाद से फरार है. जिसका फोन भी नहीं लग रहा है. जानकारी के अनुसार आए दिन मृतिका के बड़े बेटे के साथ घरेलू विवाद होता रहता था.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें