बसना : संपत के साथ कार्यक्रम में दिखे सांसद प्रतिनिधि, दिया ... - CG Sandesh

बसना : संपत के साथ कार्यक्रम में दिखे सांसद प्रतिनिधि, दिया ये जवाब...

बसना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल के कार्यक्रम में आये दिन बीजेपी के कार्यकर्ता और अधिकारी दिखाई देते रहते हैं. ऐसे ही आज से एक कार्यक्रम में संपत अग्रवाल के साथ महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू के नगर पंचायत बसना प्रतिनिधि कामेश बंजारा दिखाई दिए. कामेश के साथ यहाँ बीजेपी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष राजेश वाधवा भी मौजूद थे. जिसका फोटो नीलांचल सेवा समिति के द्वारा सोशल मीडिया में डाला गया.

दरअसल बसना ब्लाक के ग्राम गनेकेरा में अमर शहीद श्री चन्दन सिंह पोर्ते खेल मैदान नवागांव (गनेकेरा) में दस दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसके समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल शामिल हुए.

वहीँ इस कार्यक्रम में दिखाई दिए बीजेपी नेता और नगर पंचायत बसना सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा ने बताया कि ग्राम गनेकेरा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समाहरोह कार्यक्रम रखा गया था, जहाँ उन्हें भी आमंत्रित किया गया था.


अन्य सम्बंधित खबरें