बसना : प्रार्थी के बैंक खाता से 83 हजार रूपये गायब.   - CG Sandesh

बसना : प्रार्थी के बैंक खाता से 83 हजार रूपये गायब.

आवेदक नारायण सिंह जगत निवासी गनेकेरा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के बैंक खाता क्रं. 514510xxxxxxx से 83169/- रूपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा आहरण करने के संबंध में लिखित आवेदन पेश किया था । शिकायत की जांच सायबर सेल महासमुंद द्वारा कराया गया ।

जांच पर प्रार्थी का बैंक खाता क्रं 514510xxxxxxx का उक्त राशि भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारक रवि शर्मा पिता प्रेमचंद क्रिसट स्टील एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड करलूरी के खाता क्रं0 31001xxxxxx में ट्रांसफर होना पाया गया है । जांच पर से अपराध धारा 420 भादवि0 का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें