बसना : घर से लापता युवक की मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस.
बसना बिहारी ढाबा के समीप ग्राम भठोरी से कल एक व्यक्ति लापता हो गया था, जिसकी आज लाश मिली है. लाश के सुचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुँच चुकी है. मामले की जाँच जारी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय पटेल उम्र 38 वर्ष 30 अक्टूबर को सुबह घर से बिना बताये कहीं चला गया था, देर रात तक घर नही लौटने से घर के सभी सदस्य बहुत परेशान थे, जिसकी लापता होने की सूचना बसना पुलिस को दी गई. और उक्त व्यक्ति का फोटो सोशल मिडिया में वायरल किया गया.
जिसके बाद आज कुछ लोगों ने मनसा देवी मंदिर के समीप एक पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति को फांसी लगाकर झूलते देखा जिसकी सूचना बसना थाना को दी गई बसना थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी मिलते ही बसना पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए जांच के लिए भेज दिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें